lokyudh
भाकपा(माले)
अंक 19 खंड 9 27 फरवरी - 5 मार्च, 2010

भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (माले) (लिबरेशन) का केन्द्रीय हिन्दी मुखपत्र
यू-90, शकरपुर, दिल्ली - 110092, फोन: (91) 11-22521067, फैक्स: (91) 11-22442790

पिछला अंक

संपादकीय

चिदम्बरम के चेहरे से ‘शांति’ की नकाब हटा दो
(आॅपरेशन ग्रीनहंट) को रोकने की मांग करो!

जैसे जैसे संप्रग सरकार माओवाद का मुकाबला करने के नाम पर जनता के खिलाफ युद्ध को तेज करती जा रही है, वैसे वैसे वह और भारी पैमाने पर विध्वंस तथा आदिवासियों के विस्थापन को, और साथ ही साथ उसकी आड़ में बुनियादी नागरिक स्वतंत्रताओं एवं जनवादी अधिकारों के दमन को भी अंजाम दे रही है......पूरी खबर

कोचिंग छात्रों का आंदोलन नीतीश सरकार के मुंह पर कड़ा तमाचा है

राहुल विकास


पटना में कोचिंग माफियाओं के खिलाफ जिस छात्र आंदोलन की शुरूआत हुई है, उसमें शिक्षा सुधार के नाम पर निजीकरण के रास्ते पर बेशर्मी से बढ़ रही पटना-दिल्ली की सरकारों के खिलाफ जनाक्रोश की अभिव्यक्ति स्पष्ट रूप से दिख रही है.....पूरी खबर

तमिलनाडु महिला आयोग के समक्ष ऐपवा का प्रदर्शन

एपवा ने चेन्नइ में तमिलनाडु राज्य महिला आयोग के समक्ष 5 फरवरी 2010 को एक प्रदर्शन संगठित किया. प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि प्रिकोल की महिला मजदूरों की पुलिस द्वारा धरपकड़ की जांच करने के लिये आयोग द्वारा नियुक्त एक-सदस्यीय जांच दल को खारिज किया जाय क्योंकि यह रिपोर्ट पूरी तरह पूर्वाग्रह से ग्रस्त है और मजदूरों के खिलाफ प्रिकोल प्रबंधन के पक्ष में खड़ी है.......पूरी खबर

दो नावों पर पैर

हाल में राहुल गांधी ने पहले तो यह घोषणा की कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों का मुंबई में स्वागत होना चाहिये - और उसके बाद उन्होंने मुंबई की यात्रा की, जिसके दौरान उन्होंने लोकल ट्रेनों में सफर किया और शिव सेना तथा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के साथ काफी तू-तू-मैं-मैं भी की......पूरी खबर

परमाणु समझौता और ग्रीनहंट के जमाने में जालसाजों, दगाबाजों और मुठभेडि़यों को मिले पद्म पुरस्कार

इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित होने वाले देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल था एक महाधूर्त अनिवासी भारतीय (एनआरआइ), जिसके खिलाफ पहले ही कई मुकदमे चल रहे हैं, और एक था यातनाओं व हत्याओं के लिये कुख्यात निजी सेना का सरगना......पूरी खबर

दुर्ग में नगरपालिका परिषद के समक्ष धरना

भाकपा(माले) लिबरेशन व ऐक्टू द्वारा दुर्ग जिला के कुम्हारी नगरपालिका परिषद में कार्यरत ठेका सफाई मजदूरों की समस्याओं को लेकर परिषद के गेट पर 10 फरवरी को धरना दिया गया. मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अनुपस्थिति पर स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर को ज्ञापन सौंपा गया तथा 11 सूत्राीय मांगपत्र पर चर्चा की गई......पूरी खबर

कोलकाता में आइसा का 7वां राष्ट्रीय सम्मेलन

आॅल इंडिया स्टूडेंट्स एसोशियेशन (आइसा) का सातवां राष्ट्रीय सम्मेलन कोलकाता में 8 से 10 फरवरी 2010 को आयोजित किया गया. पहले दिन 8 फरवरी को 18 राज्यों से आये आइसा कार्यकर्ताओं ने मध्य कोलकाता की सड़कों पर मार्च किया और अंत में काॅलेज स्ट्रीट पर पहुंचकर एक जनसभा आयोजित की. सभा मंच को “भरत-सलीम-तपसी’ मंच का नाम दिया गया था......पूरी खबर

शराब घोटाले के खिलाफ पटना में विरोध प्रदर्शन

शराब घोटाले में मुख्यमंत्री सचिवालय की संलिप्तता की सीबीआइ जांच अविलंब कराने की मांग के साथ पार्टी की राज्यव्यापी पहलकदमी के तहत पटना में 16 फरवरी 2010 को एक विरोध मार्च निकाला गया......पूरी खबर

सीवान में सामंती धाक के खिलाफ संघर्ष

इन्द्रजीत चैरसिया

सिवान जिले के पिपरहियां गांव में आजादी के 62 वर्षों बाद भी गरीबों को आजादी नहीं मिल पाई है. इस गांव में 46 घर हरिजन, गोड़ 37, कमकर 18, राजभर 14, पासवान 12 घर, हजाम (नाई) 8 घर, नोनिया 5 घर, दो घर नट, गिरी 25 तथा राजपूत जाति की संख्या 65 घर है......पूरी खबर

ज न अ धि का र रै ली

30 मार्च 2010, गांधी मैदान, पटना

.....पूरी खबर