वर्ष 35 / अंक - 26 / बांका न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में किसान मह...

बांका न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में किसान महासभा का अभियान

बांका न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में किसान महासभा का अभियान

अखिल भारतीय किसान महासभा ने बिहार के बांका जिले के बेलहर प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के ग्राम कटहरा में स्थापित हो रहे न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में अभियान की शुरुआत की है.

इस सिलसिले में  26 जून 2026 को गांव में एक सभा आयोजित की गई. सभा में बड़ी संख्या में आदिवासी एवं गैर आदिवासी किसानों ने भाग लिया. रघुनाथपुर पंचायत के पूर्व मुखिया नागेश्वर प्रसाद यादव की अध्यक्षता और सियाराम यादव के संचालन में हुई सभा को अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का. शिवसागर शर्मा ने मुख्य वक्ता के बतौर संबोधित किया. सभा को संबोधित करते हुए राजद व भीम आर्मी के नेताओं ने भी आंदोलन का समर्थन किया. भाकपा(माले) के जिला सचिव का. रामचंद्र दास, किसान महासभा के नेता रणवीर कुशवाहा, राजद के जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, बेलहर के पूर्व राजद प्रत्याशी चाणक्य प्रकाश रंजन व एसयूसीआई के कविंद्र पंडित ने भी सभा को संबोधित किया.

27 June, 2026