वर्ष 35 / अंक - 24 / का. पंचम मांझी का पहला स्मृति दिवस

का. पंचम मांझी का पहला स्मृति दिवस

का. पंचम मांझी का पहला स्मृति दिवस

11 जून को दनाड़ा, विक्रम (पटना) में भाकपा(माले) के दिवंगत युवा नेता का. पंचम मांझी के पहले स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई. सबसे पहले तमाम लोगों ने कामरेड पंचम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी याद में 2 मिनट का मौन रखा.

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) के पोलित ब्यूरो सदस्य का. अमर, पालीगंज के विधायक का. संदीप सौरभ, पूर्व विधायक का. गोपाल रविदास (फुलवारी), किसान नेता कृपानारायण सिंह, कमलेश कुमार, जयप्रकाश पासवान ने कहा कि का. पंचम मांझी पढ़ाई और लड़ाई दोनों के जरिए शोषण विहीन समाज बनाने की लड़ाई को आगे बढ़ा रहे थे जो आज और भी ज्यादा प्रासंगिक है.


13 June, 2026