वर्ष 35 / अंक - 38 / भाकपा(माले) का जिला कन्वेंशन

भाकपा(माले) का जिला कन्वेंशन

भाकपा(माले) का जिला कन्वेंशन

13 सितम्बर 2026 को भाकपा(माले) की गुजरात राज्य कमिटी सदस्य का. दशरथ सिंहली के नेतृत्व में सुखलाल भवन, सुरदेवी मेघरज में भाकपा(माले) का अरवल्ली जिला कन्वेंशन आयोजित हुआ.

कन्वेंशन में अरवल्ली जिला के सभी तालुकाओं से जंगल व जमीन से जुड़े किसानों, मध्यान्ह भोजन कर्मियों, निर्माण मजदूरों और सफाईकर्मियों के बीच से आये 80 प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

सबने एक स्वर में कहा कि किसानों को कानून के तहत जंगल की जमीन अभी तक नहीं मिली है, उस पर वन विभाग जबरन कब्जा कर रहा है. कन्वेंशन से जिलाधिकारी को आवेदन पत्र देकर बड़ा आन्दोलन करने का फैसला किया गया. कनवेंशन को का. दशरथ सिंहली, केशाजी पगी, भवनभाई पगी, किसान आगेवान, सोमभाई डामोर, राजेश पटेल आदि नेे संबोधित किया.

19 September, 2026