वर्ष 35 / अंक - 14 / मधुबनी का मधवापुर : कर्ज अदायगी के लिए बर्बर पिटाई

मधुबनी का मधवापुर : कर्ज अदायगी के लिए बर्बर पिटाई

मधुबनी का मधवापुर : कर्ज अदायगी के लिए बर्बर पिटाई

भाकपा(माले) की एक उच्चस्तरीय जांच टीम ने मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड अंतर्गत बास्की बिहारी उत्तरी वार्ड संख्या-7 में हुई अमानवीय घटना का स्थल निरीक्षण किया. इस जांच टीम का नेतृत्व भाकपा(माले) नेत्री एवं बिहार विधान परिषद सदस्य शशि यादव ने किया.

जांच के दौरान यह सामने आया कि स्थानीय निवासी पूनम देवी (पति-अरुण महतो) के साथ सूदखोरी के कारण अत्यंत बर्बर और शर्मनाक व्यवहार किया गया. जानकारी के अनुसार, पूनम देवी ने आर्थिक तंगी के कारण सूद पर पैसा लिया था. लेकिन सूदखोरों द्वारा अत्यधिक ब्याज जोड़कर लगातार अवैध वसूली की जा रही थी. भुगतान के बावजूद और अधिक पैसे की मांग की गई, और जब भुगतान में देरी हुई तो सूदखोरों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए उन्हें सार्वजनिक रूप से खंभे में बांधकर बेरहमी से पीटा.

यह घटना न केवल मानवता को शर्मसार करती है, बल्कि प्रशासनिक विफलता और क्षेत्र में सक्रिय सूदखोरी के संगठित नेटवर्क की ओर भी इशारा करती है.

भाकपा(माले) की  जांच टीम में भाकपा(माले) के युवा नेता मयंक कुमार, बेनीपट्टी प्रखंड सचिव श्याम पंडित, लखेन्द्र पासवान, सुरेश राम सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता भी शामिल थे.

04 April, 2026