वर्ष 35 / अंक - 26 / छात्र आंदोलन को ऐपवा का समर्थन

छात्र आंदोलन को ऐपवा का समर्थन

छात्र आंदोलन को ऐपवा का समर्थन

काॅकरोच आंदोलन के साथ अपना समर्थन जताते हुए, ऐपवा ने जंतर-मंतर, दिल्ली के पहुंच कर सीजेपी लीडर अभिजीत दीपके और आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का. नेहा को सावित्री बाई फुले की तस्वीर भेंट की. ऐपवा के साथियों ने चिंगारी क्लचरल ग्रुप के माध्यम से आंदोलन के समर्थन में क्रांतिकारी गीतों की भी प्रस्तुति की.

ऐपवा राष्ट्रीय सचिव श्वेता राज ने शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान द्वारा आंदोलनकारी छात्रों को ‘दहशतगर्दों की बी टीम’ कहे जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश की राजधानी में स्कूल में एक 3 साल की बच्ची का बलात्कार हो जाता है, पेपर लीक के कारण कई छात्र आत्महत्या करने को मजबूर हैं और उनकी सांस्थानिक हत्या की जा रही है, इसपर वे एक शब्द भी क्यों नहीं बोलते हैं?


27 June, 2026