वर्ष 35 / अंक - 30 / अलविदा! कामरेड निशान सिंह

अलविदा! कामरेड निशान सिंह

अलविदा! कामरेड निशान सिंह

18 जुलाई 2026 को कामरेड निशान सिंह सिंह (रूद्रपुर, उत्तराखंड) का निधन हो गया. रिटायर्ड हेडमास्टर थे, इसलिए लोक प्रिय तौर पर वे निशान मास्टर साहब के रूप में जाने जाते थे.

कामरेड निशान सिंह एक जिंदादिल, बिंदास आदमी थे, बेहद हाजिर जवाब और प्रत्युत्पन्नमति वाले व्यक्ति थे. किस्सों का तो जैसे खजाना था, उनके पास, खूब बतरसिया आदमी थे वे.

पेशे से शिक्षक, लेकिन मिजाज किसानों वाला, गाय भैंस पालने से लेकर दूध निकालने तक सब काम करते थे.

हमारी पार्टी भाकपा(माले) ने जब से उत्तराखंड में कदम रखा, तब से उनका घर हमारी पार्टी के कामरेडों का शेल्टर रहा है. कम्युनिस्ट आंदोलन से तो उनका संपर्क उससे भी पहले का था. उनके घर के दरवाजे न केवल कामरेडों के लिए हमेशा खुले थे बल्कि किसी भी वक्त वहां भूखे पेट पहुंचने पर खाना मिलने की भी लगभग गारंटी ही होती है.  उनके घर के पार्टी का घर हो जाने में उनकी पत्नी की भी महत्वपूर्ण भूमिका है. ऊधम सिंह नगर जिले का पार्टी जिला कार्यालय चलाने के लिए कामरेड निशान सिंह ने अपने घर का एक हिस्सा पार्टी को दिया हुआ है.

कामरेड निशान सिंह पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य रहे हैं. वे वर्तमान में ट्रेड यूनियन ‘एक्टू’ के प्रदेश अध्यक्ष थे.

उनकी बेटी कामरेड अमनदीप कौर वर्तमान में पार्टी की राज्य कमेटी की सदस्य और उत्तराखंड बार काउंसिल की भी सदस्य हैं. अमन के अलावा परिवार में उनकी पत्नी, एक और पुत्री व पुत्र हैं.

एक प्रतिबद्ध, जिंदादिल इंसान कामरेड निशान सिंह को लाल सलाम!

25 July, 2026